पचपेड़ी

पचपेड़ी:- मारुति वेन और बाइक में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर,बाइक सवार 3 गंभीर हॉस्पिटल रिफर

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जहाँ सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायलों को तत्काल मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर स्थित हॉस्पिटल रिफर किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिस्दा में शनिवार शाम 6:30 बजे के आसपास ग्राम चिस्दा निवासी योगेश पैकरा पिता संतु पैकरा उम्र 18 वर्ष अपने 2 अन्य साथी मनीष पैकरा पिता देवनाथ पैकरा उम्र 19 वर्ष एवं फागूराम पटेल पिता महेश्वर पटेल उम्र 18 के साथ अपनी बाइक क्र.CG 04NP 1048 में सवार होकर जोंधरा की ओर जाने के लिए निकले थे तभी गांव चिस्दा के पटेल भवन के पास मेन रोड में पहुंचे ही थे जहाँ सामने जोंधरा की ओर से आ रही मारुति वेन क्रमांक CG 10 NC 5788 से आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई

जिसमें बाइक समेत उसमें सवार तीनों युवक दूर जा गिरे, जिससे तीनो के शरीर में विभिन्न जगहों पर चोट लगने की वजह से घायल हो गए जिसमें से 2 लोगों को गंभीर चोटे आई है। वही घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना डायल 112 को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां 2 की स्थिति को देखते हुए बिलासपुर स्थित हॉस्पिटल रिफर किया गया है।

दुर्घटनाकारित मारुति वेन पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ही ग्राम लोहर्सी का बताया जा रहा है जहां चालक ने वेन को घटनास्थल में ही छोड़ मौके से फरार हो गया है वही पुलिस मारुति वेन को जब्त कर आगे की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...