छत्तीसगढ़बिलासपुर

स्वच्छता पर एनजीओ के साथ कमिश्नर की बैठक अभियान में जुड़ने की अपील

आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण के विषय में भी चर्चा करते हुए श्री पाण्डेय ने निगम द्वारा किए जा रहे तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया

सत्याग्रह डेस्क

बिलासपुर-शहर को और भी स्वच्छ और सुंदर बनाने में शहरवासियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने शहर के बहुत से एनजीओ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। विकास भवन के दृष्टी सभा कक्ष में आयोजित इस बैठक में कमिश्नर ने इन संगठनों से स्वच्छ बिलासपुर के इस अभियान के साथ जुड़कर कार्य करने की अपील की।

शहर को और भी स्वच्छ और बेहतर बनाने के लिए नगर निगम की टीम सक्रिय है,जो दिन और रात सफाई कार्य में लगे हुए हैं। इसके अलावा स्वच्छता में आम लोगों की सहभागिता अति आवश्यक है.इसके लिए आज शहर के प्रमुख एनजीओ के पदाधिकारियों के साथ निगम ने बैठक की ताकि एनजीओ के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें और साथ में स्वच्छता के लिए खुद से भी प्रयास करने की लोगों में भावना का विकास किया जा सकें। इस अवसर पर निगम कमिश्नर श्री पाण्डेय ने पदाधिकारियों से कहा कि हमारा और आपका उद्देश्य एक है बस तरीके अलग है,इसलिए हमें मिलकर काम करना होगा। कोई भी शहर तब तक स्वच्छ नहीं हो सकता जब तक शहरवासी सहभागी ना हों।

उन्होंने आगे कहा कि आप सभी समाज में परिवर्तन लाने में मुख्य भूमिका निभाते हैं, इसलिए स्वच्छता में क्रांति लाने एवं लोग इसे अपनाएं इसके लिए आपकों निगम के कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण के विषय में भी चर्चा करते हुए श्री पाण्डेय ने निगम द्वारा किए जा रहे तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया। निगम के अभियान के साथ जुड़कर काम करने की अपील करते हुए कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने स्वच्छता को लेकर इन संगठनों से सुझाव भी लिए।
इस बैठक में प्रमुख रूप से निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय,उपायुक्त खजांची कुम्हार,जज़्बा फाउंडेशन से संजय मलतानी,इनर व्हील से रंजू जोबनपुत्रा,लायनेस क्लब से रितु सिंह, धिति फाउंडेशन से शिवम कुमार,अभिभावक संघ से अनिता दुआ,अरपा अर्पण महाभियान से श्याम मोहन दुबे , वेल्फेयर सोसाइटी से निधि सिंह,एनिमल प्रोटेक्शन से सपना खत्री,दावते आम से मोईन अंसारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!
Letest
तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा...