रायगढ़

ट्रेलर चोरी कर कबाड़ में खपाने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे…रायपुर के यार्ड में पुलिस ने की छापेमारी,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – चोरी की गाड़ी को कबाड़ में तब्दील कर बेचने वाले गिरोह का कोतरारोड पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। जहा रायगढ़ से ट्रेलर चोरी कर उसे काटकर कबाड़ में बेचने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालाकि घटना को अंजाम देने वाला एक आरोपी अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। मिली जानकारी के अनुसार कोतरारोड थाने में ग्राम खैरपुर छिंदटिकरा निवासी महबूब खान ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनका ट्रेलर (वाहन क्रमांक CG 11 AB 1587) ड्राइवर की बीमारी के कारण सारथी पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। 6 दिसंबर की रात ट्रेलर वहीं पर था, लेकिन अगली सुबह चोरी हो गया। मामले में स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू की तो किसी बड़े गिरोह का उस घटना में शामिल होने का अंदेशा हुआ।

जिसपर तकनीकी जानकारी के आधार पर जानकारी मिली की थाना उरला (रायपुर) पुलिस को मौदहापारा निवासी शेख हमीद के यार्ड में ट्रेलर की अवैध कटिंग की जा रही हैं जिसपर कोतरारोड और उरला पुलिस ने मिलकर योजना बनाई। पुलिस टीम ग्राहक बनकर यार्ड संचालक शेख हमीद से मिली और फिर उरला के सोनडोंगरी क्षेत्र में स्थित यार्ड में छापा मारा। जहा यार्ड में चोरी वाहन क्रमांक CG 11 AB 1587 से जुड़े उपकरण बरामद किए। यार्ड का सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपी शेख हमीद से पूछताछ किया गया। जिसने ट्रेलर को राशीद खान चोरी करना और गाजी खान के माध्यम से यार्ड में रखना बताया और चोरी ट्रेलर के डाला को अब्दुल रफीक उर्फ लाला खान को आगे बेचना बताया। उक्त मामले में पुलिस ने मौदहापारा निवासी शेख हमीद उर्फ गुड्डू खान , अब्दुल रफीक उर्फ लाला खान,नयापारा निवासी गाजी खान,खमतराई निवासी फिरोज उर्फ राजा खान को गिरफ्तार किया है।

जिनके कब्जे से पुलिस ने वाहन क्रमांक CG 11 AB 1587 से जुड़े पुर्जे, डाला, ट्रेलर कटिंग में इस्तेमाल उपकरण, चोरी में प्रयुक्त ट्रक CG 04 J 3697, डीवीआर आदि कुल कीमत 30 लाख रूपए का सामान जब्त किया है। वही आरोपी राशिद खान फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। उक्त कार्यवाही में डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय के सुपरविजन में इस कार्रवाई में थाना कोतरारोड़ के निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्र.आर. करुणेश राय, चंद्रेश पांडेय, राजेश खांडे, टिकेश्वर यादव, और थाना उरला के उनि तेजराम कंवर, आरक्षक दीपक सिंह, सत्येंद्र प्रधान, और नरेश प्रधान की अहम भूमिका और साइबर सेल का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,