रायगढ़

चुनाव के पहले पुलिस हुई मुस्तैद…बाइक सवारों से 22 लाख 50 हजार रुपए कैश जब्त…पुलिस जुटी जांच में,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – प्रदेश में निकाय चुनाव की सरगमी तेज होते ही पैसों की हेरा फेरी शुरू हो गई है। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस भी एक्टिव है। जो अपने थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है। इसी कड़ी में जिले के कोतवाली पुलिस ने भी एक बाइक सवार दो व्यक्तियों से 22 लाख 50 हजार रुपए जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर से सूचना मिली की एक बाइक में पैसों की हेराफेरी की जा रही है। जिसपर पुलिस ने इंदिरा नगर में संदेह के आधार पर एक प्लैटिना बाइक सीजी 13 एम 5796 में दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोक कर जांच की गई। जहा बंगलापारा रायगढ़ निवासी गजानंद राव कातोरे और गजेश देवांगन मौके पर पैसों से भरे बैग के साथ मिले। जिसमे कुल 22 लाख 50 हजार रुपए मिला। जब पुलिस ने उक्त रकम के संबंध में दस्तावेज मांगा तो दोनो व्यक्तियों के पास कोई वैध दस्तावेज़ नही थे। लिहाजा पुलिस ने उक्त रकम को जब्त कर मामले में धारा 106 BNSS के तहत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही में एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर सतत पेट्रोलिंग कर संदिग्धों की जांच जारी है । उक्त कार्रवाई में नगर निरीक्षक सुखनंदन पटेल, एसआई ऐनु देवांगन, आरक्षक कमलेश यादव, मनोज पटनायक और रोशन एक्का शामिल थे।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...