मस्तूरी

खनिज जांच चौकी में रेत माफ़िया का आतंक…ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी, तोड़फोड़, आरोपी हुआ गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर अवैध खनिज उत्तखनन एवं परिवहन पर राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा नियमित जांच कार्रवाई की जा रही है l इस कड़ी में तहसीलदार पचपेड़ी द्वारा जोंधरा-पचपेड़ी क्षेत्र में खनिज रेत परिवहन कर रहे वाहनों की जांच किया गया । जांच मे वाहन मालिक रंजीत काठले निवासी रिस्दा द्वारा खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर तहसीलदार द्वारा 3 हाईवा को जप्त कर पुलिस थाना पचपेड़ी मे अभिरक्षा में रखा गया है। प्रकरण दर्ज होने से क्षुब्ध वाहन मालिक रेत माफिया रंजीत काटले द्वारा 21एवं 22 दिसंबर रात्रि में खनिज जांच चौकी लावर(मस्तूरी) में खनिज विभाग के कर्मचारियों के साथ अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया गया साथ ही तोड़फोड़ की गई। जिस पर खनिज जांच चौकी लावर के कर्मचारियों द्वारा उच्च अधिकारियों को उक्त घटना से अवगत कराते हुये उच्च अधिकारियों के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा थाना मस्तूरी में रंजीत काठले के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया। मामले में मस्तूरी पुलिस द्वारा धारा 221, 296,351(2), 324(4) BNS का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी रंजीत काठले पिता स्व. हीरा लाल उम्र 40 साल निवासी रिस्दा को गिरफ्तार कर पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं 170/126,135(3) BNSS के तहत 22/12/24 को ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...