बिलासपुर

बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सिरगिट्टी क्षेत्र अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बन्नाक चौक इन दिनों यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती बनता जा रहा है। चौक में ट्रैफिक सिग्नल के पास सड़क के दोनों किनारों पर किए गए अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई है। ऐसे में सिग्नल बंद होने के दौरान वाहनों का दबाव बढ़ते ही यहां जाम की स्थिति निर्मित हो रही है।तारबाहर की ओर से बन्नाक चौक पहुंचने वाले वाहन चालकों को चौक के समीप पहुंचते ही संकरी सड़क का सामना करना पड़ता है। खासकर सिग्नल पर वाहनों के रुकने के दौरान लेफ्ट साइड से निकलने वाले वाहन भी अतिक्रमण की वजह से आगे नहीं बढ़ पाते। इसके चलते वाहनों की कतार लग जाती है और कुछ ही समय में जाम आसपास की सड़कों तक पहुंच जाता है।

सतनाम सिंह खनूजा

स्थानीय वाहन चालकों का कहना है कि चौक में यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में सिग्नल व्यवस्था को बंद करना भी व्यावहारिक समाधान नहीं है, क्योंकि हैवी ट्रैफिक के बीच सिग्नल बंद होने से अव्यवस्था और दुर्घटना की आशंका बढ़ सकती है। लिहाजा समस्या का स्थायी समाधान चौक के दोनों किनारों से अतिक्रमण हटाकर पर्याप्त जगह उपलब्ध कराने से ही संभव है। स्थानीय लोगों ने यातायात विभाग और नगर निगम से संयुक्त कार्रवाई करते हुए चौक के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाने तथा लेफ्ट टर्न को फ्री कराने की मांग की है। इससे सिग्नल पर वाहनों का दबाव कम होगा और यातायात सुचारू हो सकेगा।मामले में सिरगिट्टी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सतनाम सिंह खनूजा ने भी समय रहते उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,