बिलासपुर

करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद पहुंचा सिम्स अस्पताल,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – दूसरों की जान बचाने के लिए जहरीले सांपों को पकड़ने वाला सर्पमित्र सूरज प्रधान इस बार खुद जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने की स्थिति में पहुंच गया। शुक्रवार शाम लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा में एक घर के भीतर घुसे जहरीले करैत सांप का रेस्क्यू करने पहुंचे सूरज को सांप ने डस लिया। हैरानी की बात यह रही कि सर्पदंश का शिकार होने के बाद भी वह घबराने के बजाय सीधे सांप को लेकर सिम्स अस्पताल पहुंच गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा स्थित एक घर में करैत सांप घुसने की सूचना मिलने पर सर्पमित्र सूरज प्रधान उसे सुरक्षित पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचे थे। रेस्क्यू के दौरान अचानक जहरीले करैत ने उन पर हमला कर दिया और काट लिया। इसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए सिम्स ले जाया गया। बताया जा रहा है कि सूरज प्रधान अब तक दर्जनों जहरीले और अन्य प्रजातियों के सांपों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ चुके हैं। इस जोखिम भरे काम के दौरान वह तीसरी बार सर्पदंश का शिकार हुए हैं। फिलहाल सिम्स में उनकी स्थिति और उपचार पर नजर रखी जा रही है। दूसरों को सांपों से सुरक्षित रखने की कोशिश में खुद खतरे का सामना करने वाले सूरज की इस घटना ने एक बार फिर सर्प रेस्क्यू के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और जोखिम को सामने ला दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ... वाशिंग मशीन रिपेयर कराने के चक्कर में बैंक अधिकारी को लगा 9.49 लाख का चूना, गूगल पर कस्टमर केयर नंबर... हैदराबाद के पब में 25% हिस्सेदारी का झांसा देकर बिलासपुर के कारोबारियों से 3.42 करोड़ की कथित ठगी, द... एक महीने में कैसे बिकेगा किसानों का पूरा धान?...कम खरीदी लिमिट और MSP के लाभ पर विजय केशरवानी ने सरक... मस्तूरी: आधी रात घर के दरवाजे पर टंगिया से हमला, सुबह महिला के माथे और गाल पर किया वार; आरोपी के खिल... अन्नदाता पर दोहरी मार! पहले अर्नब तूफान, अब अकवन चक्रवात से बेमौसम बारिश... खेतों में गिरी धान की फस... मस्तूरी :- दस गांवों की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे! एक दिन ड्यूटी,15 दिन की हाजिरी का आरोप; बीएम... छात्रावास की जमीन पर ही जेसीबी का प्रहार, दूसरी ओर की सरकारी भूमि पर चुप्पी! सड़क चौड़ीकरण की कार्यय... मस्तूरी: भ्रष्टाचार पर कार्रवाई शून्य! पहले कुटेला में डबरी निर्माण के नाम पर फर्जी आहरण का मामला, अ... सिम्स गेट के सामने खाकी से भिड़ा ऑटो चालक… टीआई के साथ की हाथापाई, गाली-गलौज का वीडियो वायरल