मस्तूरी

मेले में हुड़दंग मचाने से रोका तो घर मे घुसकर की मारपीट, हथियार लहराने वाले चढ़े हत्थे….

उदय सिंह

मस्तूरी- मेला परिसर में हुड़दंग मचाने वाले और समिति प्रबंधक के घर में लूटपाट करने वाले आरोपियों को मस्तूरी पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है बताया जा रहा है पकड़े गए चारों आरोपी मस्तूरी में आयोजित मेला परिसर में अराजकता फैला रहे थे जिसे मेला समिति सदस्य सौरभ सिंह ठाकुर ने रोकने प्रयास किया था जिसे आक्रोशित युवकों ने धारदार हथियारों के साथ लैस होकर ना सिर्फ प्रार्थी सौरभ सिंह ठाकुर के घर में घुसकर उसे मारने की कोशिश की तो वही घर के कीमती सामानों को भी तोडफ़ोड़ किया गया फोन करने जेब से मोबाइल निकाला तो उसे भी लूट कर ले गए थे। जिसकी शिकायत प्रार्थी सौरभ सिंह ठाकुर ने मस्तूरी थाने में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस में आरोपी बलजीत सिंह ,विश्वजीत सिंह,शैलेंद्र कुर्रे, सुमेश कुर्रे को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

पहले ग्रामीणों से,फिर मेला समिति से की हुज्जत बाजी..

रविवार को मेला परिसर में समिति के सदस्य बैठे थे। जिनके साथ सौरभ सिंह ठाकुर भी मौके पर उपस्थित थे। इसी बीच ग्राम मोहतरा के बलजीत सिंह तथा उसके साथी बुलेट व बाईक में आकर बुलेट को मेला में लोगो के भीड़ हुड़दंग मचा रहे थे। जिसका वहाँ उपस्थित ग्रामीणों ने विरोध किया। जिसके बाद भी बलजीत सिंह तथा उसके साथी नही रुके। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मेला प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे।

चोरी और मारपीट के मामले में संलिप्त रहते हैं यह आरोपी

मस्तूरी मेला प्रबंधक सौरभ सिंह ठाकुर के साथ लूटपाट करने वाले आरोपी बलजीत सिंह ,विश्वजीत सिंह,शैलेंद्र कुर्रे, सुमेश कुर्रे द्वारा मस्तूरी क्षेत्र में पहले भी अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं चाहे वह मल्हार शराब भट्टी में चोरी की वारदात हो या फिर क्षेत्र में मारपीट और लूटपाट की सभी में उक्त आरोपियों की सहभागिता अब तक पुलिस ने सुनिश्चित की है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: करोड़ों की ज्वेलरी लूट के पीछे खौफनाक साजिश... सुपारी, रेकी और अंतरराज्यीय गैंग का सनसनीखे... 6 साल की अरीबा फातिमा ने रखा 14 घंटे का पहला रोजा... देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ, भाजपा में संगठनात्मक विस्तार: वेदांत शुक्ला बने शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक, रतनपुर: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत...घासीपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा, चालक... 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...मोबाईल छुड़ाने पैसों की जरूरत की बात से मामला बना संदिग्... बिलासपुर: नशे में युवक ने खुद को लगाई आग, लोगों ने बचाई जान कालोनी में घुस रहे ट्रक का डाला बिजली तार से टकराया...दो गंभीर नाबालिग से अनाचार...बलौदा पुलिस ने 3 घंटे में आरोपी को दबोचा, भेजा गया सलाखों के पीछे बैंक से घर लौट रहा किसान हुआ था उठाईगिरी का शिकार...रेकी कर दिया गया था घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी ग... मल्हार मेले में बाइक का साइलेंसर निकाल मचा रहा था आतंक...10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार