छत्तीसगढ़बिलासपुर

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर भाटिया की छुट्टी, मधुलिका सिंह होंगी नई सिविल सर्जन

नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ उम्मीद की जा रही है कि जिला अस्पताल की व्यवस्था पटरी पर लौटेगी

सत्याग्रह डेस्क

जिला अस्पताल में जारी भर्रा शाही और अव्यवस्था का खामियाजा आखिरकार मौजूदा सिविल सर्जन डॉ एसएस भाटिया को उठाना पड़ा। लंबे वक्त से जिला अस्पताल में तरह तरह की शिकायतें मिल रही थी ।कभी डॉक्टर द्वारा मरीजों से उगाही, कभी सुरक्षा बंदोबस्त में कभी, कभी दवाओं का टोटा तो कभी इलाज में लापरवाही जैसे आरोपों से चौतरफा घिर चुके डॉ एसएस भाटिया की छुट्टी तय मानी जा रही थी। मंत्रालय द्वारा आदर्श आचार संहिता खत्म होने का इंतजार किया जा रहा था। रविवार शाम को आदर्श आचार संहिता के शिथिल होते ही सोमवार को डॉक्टर भाटिया को हटाने के आदेश स्वास्थ्य मंत्रालय से आ गए। डॉ एसएस भाटिया की छुट्टी के बाद अब प्रभारी सीएमओ डॉ मधुलिका सिंह जिला अस्पताल की नई सिविल सर्जन होंगी। डॉक्टर मधुलिका सिंह के स्थान पर जिला अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर प्रमोद महाजन सीएमओ बनाए गए हैं। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ उम्मीद की जा रही है कि जिला अस्पताल की व्यवस्था पटरी पर लौटेगी।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार