रायगढ़

पैसा चोरी करने से रोकने पर बुआ की कुल्हाड़ी मारकर हत्या…आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – पैसों के लालच में अपने बुआ पर जानलेवा हमला कर अपने बुआ को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को कापू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के कापू थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में 31 दिसंबर 2024 को नैहर साय यादव के परिवार में दुखद घटना घटी। वृद्ध नैहर साय यादव की बहन दुलारी बाई यादव की उसके भतीजे रत्थुराम ने लोहे की बाल्टी और टांगी से मारपीट कर निर्मम हत्या कर दी, घटना की सूचना पर कापू पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक नैहर साय यादव और उनकी पत्नी वृद्धावस्था में अपने घर में रहते थे। उनकी देखभाल उनकी बहन दुलारी बाई करती थीं। नैहर साय अपने पैसे पोटली में बांधकर अपने पास रखते थे। घटना के दिन, सुबह के वक्त, नैहर साय का भतीजा रत्थुराम यादव उनके घर पहुंचा और पोटली से पैसे निकालने लगा। इस पर दुलारी बाई ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और ऐसा करने से रोका। रत्थुराम वहां से भाग गया लेकिन उसकी नीयत में कोई बदलाव नहीं आया। कुछ समय बाद, जब दुलारी बाई बाल्टी लेकर हैंडपंप से पानी भरने गईं, रत्थुराम ने वहां दुलारी की लोहे की बाल्टी छीन कर उसके साथ मारपीट की और अपने घर चला गया। इसके बाद, गुस्से और डर से भरा रत्थुराम टांगी लेकर वापस नैहर साय यादव के घर पहुंचा और दुलारी बाई के सिर पर टांगी से वार कर गंभीर चोट पहुंचाया, दुलारी बाई को तुरंत सीएचसी कापू ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर मामले में पुलिस ने रत्थुराम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम और उनकी टीम में शामिल सहायक उप निरीक्षक अमृत मिंज, प्रधान आरक्षक भेनयासुस खेस, आरक्षक विभूति सिंह और कन्हैया भगत ने इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...