मल्हार

धान की फसल पर बीमारियों का पड़ा प्रभाव…उत्पादन आधे से भी हुआ कम… किसानों को हो रही हताशा

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – धान फसल के कीमत को लेकर किसान भले ही संतुष्ट है परन्तु इस वर्ष प्रायः अधिकांश किसानों के फसल कीटो के प्रकोप से बुरी तरह से प्रभावित हुए है। किसानों का मानना है कि धान फसल की कीटो पतंगों से इतनी दुर्गति कभी नही हुई थी, बहुतायत किसानों का धान उत्पादन आधे से भी कम हुआ है। जिससे किसानों को भारी भरकम नुकसान उठाना पड़ गया। धान बुआई के बाद किसान अपनी फसल बचाने अमूमन एक अथवा दो बार ही कीटनाशक दवाओं का उपयोग करते थे जिससे फसल को नुकसान से बचा लेते थे पर इस बार धान बुआई से लेकर कटाई तक 4 से 5 बार कीटनाशक दवाओं का उपयोग किसानों ने की इसके बावजूद भी धान में लगी बीमारी दूर नही हुई जिससे फसल 50 प्रतिशत तक प्रभावित हो गया। इस वर्ष के खरीफ धान फसल में लगी विभिन्न बीमारियों को लेकर कृषि वैज्ञानिकों व विभाग के अधिकारियों को एडवाइजरी भी जारी करना पड़ गया था जिसमे उन्होंने धान में लगे कीटो की पहचान कर उपयोगी दवा का छिड़काव करने तथा फसल की सतत निगरानी के साथ ही समय समय पर कृषि के जानकारों के अनुसार उपचार करने हिदायत दी गई थी। धान फसल लगने के बाद सबसे पहले शिथ ब्लाइट तथा तनाछेदक का अटेक हुआ था जिसमे किसान उबर ही नही पाए थे कि समय से पहले माहो का अटैक हो गया साथ ही तनाछेदक और शिथ ब्लाइट रिपीट हो गया। इस भयावहः स्थिति को किसान समझ नही पा रहे थे इसी बीच पेकनिकल माईट का प्रकोप बहुत तेजी से बढ गया, किसान बार बार दवाई छिड़काव करते रहे पर बीमारियां कम नही हुई। जिसका परिणाम तब देखने को मिला जब किसान अपनी फसल की मिंजाई कर रहे थे वे उत्पादन देखकर हतप्रभ रह गए, कुछ किसानों ने सारी पूंजी लगाने के बाद भी लागत नही निकाल पाए तो किसी किसान का उत्पादन 50 प्रतिशत से भी कम हो गया। इस साल लिमिट से ज्यादा कीटनाशक दवाई के प्रयोग होने के कारण दवाओ का स्टॉक भी खत्म होने से कगार पर आ गया था।

अन्नदाता ही होते है सबसे ज्यादा परेशान…

राज्य व केंद्र सरकारों ने अन्नदाताओं की बेहतरी व फसल उत्पादन बढ़ाने विभिन्न योजनाए चला रही है जिससे पहले के मुकाबले अब किसान धान फसल की मिल रही कीमत को लेकर आश्वस्त है परन्तु किसानों को कई तरह की चुनौतीयो से जीतकर भी आना पड़ता है। विगत कई वर्षों से खुले में घूम रहे मवेशियों से फसल बचाने जूझ ही रहे थे इसी बीच इस बार भयावह रूप लेकर आए किट पतंगों ने किसानो की कमर तोड़ दी। इसी तरह मौसम में हो रहे बदलाव भी किसानों के लिए चिंता का विषय बन गया है।।

धान खरीदी का लक्ष्य भी पूरा नही होगा….

बताया जा रहा है कि इस वर्ष बिलासपुर जिले के अलावा अन्य जिलों में भी धान फसल प्रभावित हुआ है। ऐसे में समर्थन मूल्य में हो रही धान खरीदी का लक्ष्य भी पूरा नही हो पाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी