बिलासपुर

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर अधिवक्ता से 25.50 लाख की ठगी…चार आरोपियों के खिलाफ़ FIR दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सकरी पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर अधिवक्ता से लाखों की ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रार्थी युगल पटेल 27 वर्ष निवासी सागर होम्स फेस-1, थाना सकरी जिला बिलासपुर ने शिकायत दर्ज कराई कि वह जिला न्यायालय में अधिवक्ता का व्यवसाय करते है। अप्रैल 2025 में उनकी मुलाकात छत्रपाल पटेल निवासी नरईबोध, कोरबा से हुई, जिसने खुद को ऑनलाइन ट्रेडिंग का जानकार बताया। छत्रपाल ने व्हाट्सएप पर फर्जी एप और स्क्रीनशॉट के जरिए शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का झांसा दिया। उसकी बातों पर विश्वास कर प्रार्थी ने 17 अप्रैल से 15 अगस्त 2025 के बीच छत्रपाल, उसकी मां गंगा पटेल, पिता मुरली मनोहर पटेल और भाई प्रकाश पटेल के खातों में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से 23.10 लाख रुपये जमा किए। इसके अलावा 2.40 लाख रुपये नकद उसके निवास सागर होम्स में सीधे छत्रपाल को दिए। इस तरह कुल 25.50 लाख रुपये आरोपियों को सौंपे गए। कुछ समय बाद जब प्रार्थी ने रकम की मांग की तो आरोपियों ने बताया कि पैसा “लॉकिंग पीरियड” में है और अभी नहीं निकाला जा सकता। शंका होने पर जांच की गई तो सामने आया कि शेयर मार्केट में एक भी रुपया निवेश नहीं किया गया था। पूरी रकम का निजी उपयोग कर धोखाधड़ी की गई है।
सकरी पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर आरोपियों छत्रपाल पटेल, गंगा पटेल, मुरली मनोहर पटेल और प्रकाश पटेल के खिलाफ धारा 3(5)-BNS एवं 318(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार