बिलासपुर

बराबरी के हक के लिए अब भी बालिकाओं का संघर्ष जारी

महिला बाल विकास विभाग के सौजन्य से चाइल्ड लाइन के सदस्यों के द्वारा नेहरू चौक के पास बाल विवाह रोकथाम अभियान कर लोगो को बाल विवाह नही करने के प्रति किया गया जागरुक

बिलासपुर आलोक अग्रवाल

भारत में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 2008 में इसकी शुरुआत की थी। यह दिवस लड़कियों को समान अधिकार देने से संबंधित है। लड़कियों को जिन असमानता का सामना करना पड़ता है, उनको दुनिया के सामने लाना और लोगों के बीच बराबरी का अहसास पैदा करना, लड़कियों के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण समेत कई अहम विषयों पर जागरूकता पैदा करना है। इसी कड़ी में बुधवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वही बिलासपुर में महिला बाल विकास विभाग के सौजन्य से चाइल्ड लाइन के सदस्यों के द्वारा नेहरू चौक के पास बाल विवाह रोकथाम अभियान कर लोगो को बाल विवाह नही करने के प्रति जागरूक किया गया। अभियान को सफल बनाने रेलवे सुरक्षा बल के सीनियर डीएससी भवानी नाथ शंकर भी पहुचे। जहा उन्हें चाइल्ड लाइन के अभियान को बेहतर बताये हुए इस आयोजन को लाभकारी बताया। वही उन्होंने बाल विवाह रोकथाम के अभियान के तहत हस्ताक्षर भी किए। अभियान में बिलासपुर पुलिस का भी योगदान। रहा जिसमे बिलासपुर के अधिकारी भी पहुचे और चाइल्ड लाइन की मुहिम से जुड़े। इस मौके पर चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने बताया कि हर साल दस से पंद्रह मामले बाल विवाह से संबंधित उनके पास आते है। जिन्हें समय रहते रोकने का प्रयास किया जाता है। वही ग्रामीण परिक्षेत्र में बाल विवाह के मामले ज्यादा देखने को मिलते है। ऐसे में मुहिम के माध्यम से वे बाल विवाह पर रोकथाम के लिए संदेश देने की कोशिश कर रहे है। अभियान में बैनर पोस्टर के माध्यम से बाल विवाह रोकने संदेश भी दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ...