छत्तीसगढ़बिलासपुर

हमर बिलासपुर सुग्घर बिलासपुर योजना में सिर्फ 4 दिन बाकी, फिर क्या होगा शहर का ईश्वर जाने

कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय ने अभियान के समापन होने के बाद भी इसी तरह शहर की सफाई करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए थे

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

हमर बिलासपुर सुघ्घर बिलासपुर अभियान के तहत हर रोज नाले व नालियों की सफाई की जा रही है। बुधवार को शहर के सभी वार्डों में 60 जगहों से ज्यादा नाले व नालियों की सफाई की गई। इस दौरान 9160 नाले नालियों की सफाई की गई।
हमर बिलासपुर सुघ्घर बिलासपुर अभियान के दसवें दिन शहर के 1 से लेकर 59 वार्ड तक में 60 से ज्यादा जगहों के नाले व नालियों की सफाई कराई गई। इस दौरान 15 से ज्यादा डंपर मलबा निकाला गया। इसी तरह मुख्य सड़क, गली व मोहल्ले की सफाई के साथ मलबा उठाने संबंधित कार्रवाई की गई। वार्ड क्रमांक 1 से 10 तक में 1500 मीटर, वार्ड क्रमांक 11 से 20 में 1320 मीटर, वार्ड क्रमांक 21 से 30 में 1680 मीटर, वार्ड क्रमांक 31 से 40 में 1970 मीटर, वार्ड क्रमांक 41 से 50 में 1400 मीटर व वार्ड क्रमांक 51 से 59 1890 मीटर इस तरह कुल 9160 मीटर नाले व नालियों की सफाई की गई।

अभियान के दौरान नियमित 15 कमचारी, दैनिक के 2 कर्मचारी, टास्क बेसिस के 4 कर्मचारी व ठेका के 51 कर्मचारी अनुपस्थित थे। आज के अभियान में कुल 72 कर्मचारी अनुपस्थित थे, जिनका वेतन काटने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सभी वार्ड प्रभारी अपने-अपने वार्डों में सक्रिय रहे। इसी तरह लोगों से फीडबैक लेने और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से संबंधित बातों पर चर्चा की गई।
हमर बिलासपुर सुघ्घर बिलासपुर 11 से 24 फरवरी तक चलेगा। अब तक 10 दिन पूर्ण हो गया है। इसी तरह 24 फरवरी को अभियान का समापन होगा। कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय ने अभियान के समापन होने के बाद भी इसी तरह शहर की सफाई करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए थे।

error: Content is protected !!
Letest
मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार फर्जी शराब केस में फंसाने का खेल...मस्तूरी थाने के 4 आरक्षकों पर एक लाख रुपये वसूली का आरोप, एसपी से... 20 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरण गिरोह का पर्दाफाश... तीन राज्यों से जुड़े आरोपियों तक पहुंची पुलि... रिवर व्यू क्षेत्र में मिला नवजात का भ्रूण...सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी,