कोटा

भक्त माँ कर्मा जयंती समारोह एवं भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए गृहमंत्री…नगर एवं तहसील साहू समाज का आयोजन

प्रेम सोमवंशी

कोटा – नगर व तहसील साहू समाज के द्वारा भक्त माँ कर्मा जयंती समारोह एवं माँ कर्मा साहू धर्मशाला भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व बिलासपुर सांसद अरुण साव, थानेश्वर साहू अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग सहित पूर्व सांसद लखनलाल साहू शामिल हुए। गृह मंत्री ने माँ कर्मा साहू धर्मशाला भवन का लोकार्पण किया जिसके बाद कोटा नगर व तहसील साहू समाज के द्वारा भक्त माँ कर्मा जयंती समारोह के आयोजन स्थल पर पहुँचे। जहां गृह मंत्री, सांसद सभी पदाधिकारियों ने माँ कर्मा की छायाचित्र की पूजा अर्चना व आरती की गईं।

कार्यक्रम में गृह मंत्री ने अपने उदबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक संगठन को मजबूत करता है साथ समाज के द्वारा विवाह कार्यक्रम व युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित की जाती है। बिलासपुर सांसद अरुण साव ने भक्त माँ कर्मा साहू धर्मशाला कोटा में भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की राशि देने की बात कही। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक तोखन साहू, तिलक राम साहू जिला अध्यक्ष जिला साहू संघ, डॉ.के के साव उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ, काशी राम साहू संरक्षक नगर साहू समाज बिलासपुर, रामलाल साहू संरक्षक जिला साहू संघ बिलासपुर,

राजेंद्र साहू पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बेलतरा, पप्पू साहू महामंत्री जिला साहू संघ बिलासपुर, अंबिका साहू जिला सदस्य मुंगेली एवं सदस्य श्रम कल्याण मंडल छत्तीसगढ़, शीलू स्वप्निल साहू जिला पंचायत सदस्य मुंगेली, अमृता प्रदीप कौशिक अध्यक्ष नगर पंचायत कोटा, डॉ.फेकू राम साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ बिलासपुर, के.आर. साहू संरक्षक नगर साहू संघ कोटा, मोती चंद साहू नगर साहू संघ कोटा,गणेश राम साहू अधिवक्ता नगर साहू संघ कोटा सहित कोटा नगर व तहसील साहू समाज के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता

व साहू समाज को लोग शामिल हुए। गृह मंत्री से मीडिया द्वारा बेलगहना के थाना बनाये जाने के सवाल पर कहा कि मुझे अब तक किसी के द्वारा आवेदन नही मिला है बिलासपुर पुलिस अधीक्षक से जानकारी लेकर बेलगहना चौकी का क्षेत्र कैसा है और क्राइम की जानकारी लेने के बाद बेलगहना चौकी को थाना बनाने की बात कही गयी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ...