पचपेड़ी

पचपेड़ी :- अवैध महुआ शराब खपाने की फिराक में घूम रहे 2 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 105 लीटर शराब जब्त

उदय सिंह

मस्तूरी – ब्लॉक के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक सहित 105 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार
पचपेड़ी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा ओखर नाला के पास खपाने की कोशिश कर रहा है। जिसपर पचपेड़ी पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहाँ बोड़सरा निवासी अमित कुमार मनहर तथा उमेश कुमार मनहर को बड़ी मात्रा में महुआ शराब के साथ ओखर नाला के पास पकड़ा। मामले में आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 105 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GU 1350 को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक हरेंद्र खुटे आरक्षक छत्रपाल, विद्यासागर खटकर, रोशन खांडेकर अरविंद अनंत का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...