जांजगीर चाँपा

7.90 करोड़ के नकली नोट के मामले में उड़ीसा पुलिस की कार्रवाई, जिले के 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार, मास्टर माइंड रायपुर में किराए के मकान में बनाता था नकली नोट

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – ओड़ीसा की  कोरापुट पुलिस ने 7 करोड़ 90 लाख रुपये के नकली नोट के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये तीनों आरोपी, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले के रहने वाले हैं। जांजगीर-चाम्पा की एसपी पारुल माथुर ने मामले को लेकर कोरापुट एसपी से बात की नकली नोट के साथ पकड़े गए 3 आरोपियों में से 1 आरोपी रविन्द्र मनहर है, जो जिले के डभरा क्षेत्र के आरकेएम पावर प्लांट में इंजीनियर थे, वहीं 2 आरोपी के नाम विजय बर्मन और मनहरण जानहर है, ये दोनों भी आरकेएम पॉवर प्लांट में काम करते थे।

मुख्य आरोपी इंजीनियर रविन्द्र मनहर, पिछले कुछ दिनों से राजधानी रायपुर में रह रहा था और किराए के मकान में ही 7 करोड़ 90 लाख के नकली नोट की छपाई की थी। एसपी पारुल माथुर ने बताया कि तीनों आरोपियों के बैकग्राउंड की जांच की जा रही है. साथ ही, ओड़ीसा पुलिस ने रायपुर पहुंचकर जांच करने की बात कही है। 

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी