बिलासपुर

उषा देवी भंडारी क्रिकेट टूर्नामेंट में चैंपियन के नाम हुई चैंपियनशिप… फाइनल मैच में सधी हुई गेंदबाजी और जबरदस्त बल्लेबाजी से ख़िताब पर किया कब्जा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – स्व. उषा देवी भंडारी स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में चैंपियन की टीम ने भोपाल की टीम को न्यूनतम स्कोर पर समेट कर यह ख़िताब अपने नाम कर लिया है। प्रदेश में सबसे अधिक विनिंग प्राइज और इस भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट में देश के विभिन्न स्थानों से टीमें हिस्सा लेने पहुँची थी और रोमांचक मुकाबले भी हुए, जिनमें बिलासपुर की चैंपियन इलेवन की टीम और भोपाल इलेवन के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच में भोपाल इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी की, जिन्हें चैंपियन टीम के सधे हुए गेंदबाजों का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही भोपाल इलेवन की टीम 14 ओवर में महज 42 रनों में ही सिमट कर रह गई। जिनके बल्लेबाज 10 विकेट सहित आल आउट हो। चैंपियन टीम की ओर से चरनजीत सिंह मेहरा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। वही टीम चैंपियन के ओपनर बल्लेबाजों ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए बड़ी ही आसानी से महज 4 ओवर में 42 रन बनाकर इस टूर्नामेंट का ख़िताब अपने नाम कर लिया। जिसमें चैंपियन इलेवन के ओपनर बल्लेबाज अक्षय सिंह ने शानदार 34 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसे फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। इस तरह टीम चैंपियन ने विनर प्राइज 361000 रुपए और ख़िताब को अपने नाम करते हुये चैंपियनशिप पर स्थापित रही।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी