मल्हार

बिलासपुर जिले के मल्हार से कृषक दंपत्ति को गणतंत्र दिवस समारोह दिल्ली में किया गया आमंत्रित

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में जिले के किसान दंपत्ति को परिवार के साथ गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। किसान दंपत्ति को कृषि क्षेत्र में नवाचार और जैविक खेती के लिए यह सम्मान दिया गया है।जिले के मल्हार, मस्तूरी विकासखण्ड के उन्नतशील किसान दम्पत्ति श्रीमती दिव्या वर्मा और उनके पति जदुनंदन वर्मा छ.ग. राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होंगे।

कृषक जदूनदंन वर्मा ने बताया कि कृषि विभाग बिलासपुर द्वारा समय-समय पर दिए गए प्रशिक्षण, खेती की समसामायिक जानकारी और विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर वे जैविक सब्जी-भाजी, फल उत्पादन के साथ-साथ धान की भी प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। उनकी फसल और फल , सब्जियां न केवल स्वास्थ्यवर्धक हैं बल्कि मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि और पर्यावरण संरक्षण को भी इससे बढ़ावा मिल रहा है।

किसान दंपत्ति की मेहनत और नवाचार को पहचान देते हुए दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस 2025 के राष्ट्रीय समारोह में दंपत्ति को ‘ विशेष अतिथि’ कृषक परिवार के रूप में आमंत्रित किया गया है। किसान जदूनंदन वर्मा ने बताया कि भारत सरकार के इस आमंत्रण से उनकी मेहनत सार्थक हो गई है और उनका परिवार इससे बेहद उत्साहित है।

उन्होंने बताया कि वे अपने खेत में सेब, लीची, विभिन्न प्रकार की सब्जियों का प्राकृतिक तरीके से खेती करते हैं और आजीविका कमाते हैं।उल्लेखनीय है कि दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में देश भर से 50 किसानों को आमंत्रित किया गया है जिसमें बिलासपुर के कृषक दंपत्ति भी शामिल है।

error: Content is protected !!
Letest
अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्...