बिलासपुर

कोरोना अपडेट:- बिलासपुर से आज मिले 19 कोरोना पॉजिटिव, 12 शहर से तो 5 ग्रामीण क्षेत्र से….1 साल की बच्ची भी हुई संक्रमित

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना का कहर अब भी जारी है। सिलसिलेवार आ रहे संक्रमित मरीजो की संख्या में रोजाना ही वृद्धि हो रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भी जिले से 19 नए मरीजो की पुष्टि हुई है। जिनमे 12 बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र और पांच ग्रामीण सहित दो दीगर जिले के रहवासी शामिल है। यह सभी मरीज पूर्व में किसी ना किसी संक्रमित मरीज के संपर्क में ही आकर पॉजिटिव हुए है। इन मरीजो में एक ही परिवार के सदरबाजार में रहने वाले 12 साल की बच्ची सहित 68 साल की वृद्धा संक्रमित हुई है। इसके अलावा सरकंडा बघवा मंदिर के पास रहने वाली 41 वर्षीय महिला और देवरीखुर्द आदर्श नगर की एक 10 साल की बच्ची के साथ शहरीय इलाके से 60 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना के जद में आए है। इसी तरह जबड़ापारा गली नम्बर 3 में रहने वाले 26 वर्षीय युवक,शान्ति नगर जैन मंदिर निवासी 24 साल का युवक ,हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय और तिफरा निवासी 52 वर्षीय सहित लिंगियाडीह निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति के साथ सीपत चौक निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति,भारतीय नगर से 39 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा दीगर जिलों से आए दो व्यक्ति भी संक्रमित मिले है। जिसमे जांजगीर चांपा निवासी 56 वर्षीय ग्रामीण और ऑफिसर कॉलोनी कोरिया में रहने वाले 50 साल के कर्मचारी शामिल है। बताया जा रहा है कोरिया से आया कर्मचारी का उपचार अपोलो हॉस्पिटल में चल राह है। इधर बिल्हा ब्लॉक के दो गांवों से पांच नए मरीज मिले है। जिसमे ग्राम मटियारी के एक परिवार से 47 साल का ग्रामीण सहित 17 साल की किशोरी और गांव के ही 23 साल की महिला और एक साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा ग्राम निपनिया के 29 साल की महिला भी संक्रमित हुई है। इस बीच राहत की बात यह है की शुक्रवार को जिलेे के 57 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है। तो अब भी जिले में 168 एक्टिव मरीज हैै जिनका इलाज कोविड-19 में किया जा रहा है

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश