मुंगेली

नशीली दवाओं के व्यापार पर तीन फर्मों का लाईसेंस निलंबित….बिना डॉक्टर पर्ची के बेचीं जा रही थी प्रतिबंधित दवाएं,

रमेश राजपूत

मुंगेली – कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशानुसार जिले में नशीली दवाओं व औषधियों के व्यापार व दुरूपयोग को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में औषधि विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा श्रीराम मेडिकल स्टोर्स नया बस स्टैण्ड मुंगेली, आशी मेडिकल स्टोर्स जरहागांव एवं शाकम्भरी मेडिकल स्टोर्स बिरगांव के संचालक द्वारा बिना प्रिस्क्रीपसन के पूर्णतः प्रतिबंधित नशीली दवाओं व औषधियों के व्यापार करते पाए जाने पर तीनों फर्मों का लाईसेंस निलंबित कर दिया गया हैै। औषधि निरीक्षक महेन्द्र देवांगन ने बताया कि विगत दिनों उक्त फर्मों का निरीक्षण किया गया था, जिसमें औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख में अनियमितता पाये जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। संबंधित फर्म द्वारा नोटिस का संतोषप्रद जवाब नहीं दिए जाने पर उनका लाइसेंस निलंबित किया गया है। उक्त निलंबन आदेश के परिपालन में फर्मों को मौके पर पहुचंकर बंद करवाया गया। निलंबन अवधि के दौरान फर्म से औषधियों का क्रय-विक्रय नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि औषधि नियम के अनुसार नशे के रूप में दुरूपयोग से होने वाली औषधियों को बिना प्रिस्क्रीपसन के बिक्री किया जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। उक्त कार्यवाही के दौरान औषधि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला