पचपेड़ी

पचपेड़ी:- चुनाव को लेकर पुलिस हुई सक्रिय….फिर पकड़ी गई 51 लीटर अवैध कच्ची शराब, 2 आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

पचपेड़ी – स्थानीय चुनाव के मद्देनजर पचपेड़ी पुलिस ने अवैध शराब को लेकर कान खड़े कर लिए है। इसी कड़ी में पुलिस ने छापेमारी की कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों के कब्जे से 02 अलग अलग मामलो में कुल 51 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मनवा क्षेत्र अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिली जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहां गांव कि ही आरोपियां ईश्वरी खूंटे के कब्जे से 39 लीटर कच्ची महूआ शराब मिला। इसी तरह गांव के अमरलाल पटेल के कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब मिला। दोनो ही मामले में पुलिस ने कुल 51 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पचपेड़ी श्रवण कुमार टंडन ,प्रधान आरक्षक हरेंद्र खूंटे, आरक्षक प्रीतम मरावी , आरक्षक छत्रपाल डहरिया,आरक्षक हरि शंकरचंद्रा , महिला आरक्षक नीता यादव का सराहनीय योगदान है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...