बिलासपुर

वार्ड 35 नागोराव शेष नगर से निर्दलीय प्रत्याशी ने की प्रबल दावेदारी….कहा वार्डवासियों के साथ खड़ा नही होने वाले को पार्टी ने दी टिकट,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – नगर निगम चुनाव को लेकर न्यायधानी में सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच चुनावी रण में प्रत्याशियो में आपसी रस्साकशी भी बढ़ती दिख रही है। इसी कड़ी में शहर के हृदय स्थल से समीप स्थित वार्ड नंबर 35 नागोराव शेष नगर में चुनावी दंगल में तंज कसने का दौर भी शुरू हो चुका है। जहा निर्दलीय प्रत्याशी ने बीजेपी प्रत्याशी पर बड़ा आरोप लगाया है। वार्ड से चुनावी मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी मयंक देवांगन ने नागोराव शेष नगर के बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जिसने कभी पार्टी का झंडा नही उठाया है उसे वार्ड की कमान सौंपने निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 35 से बीजेपी का प्रमुख चेहरा बनाया गया है। जिनके द्वारा वार्ड की समस्याओं को दूर करने प्रयास करना तो दूर वार्ड में कभी देखा भी नही गया है.!! उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि जिन्हे वार्डवासियों की समस्याओं से कोई सरोकार नही रहा है.! वह अब वार्ड में विकास करने का दावा कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया वार्ड नं 35 नागोराव शेष नगर कि जनता को मूलभूत जरूरतो के लिए सालो से जूझना पड़ रहा है। आज भी साफ पानी के लिए वार्ड के लोगो को तरसना पड़ रहा है। नाली की समस्या तो ऐसी है मानो आज भी नागोराव शेष नगर की जनता स्मार्ट सिटी में नही बल्कि ग्राम पंचायत में रह रही हो। वार्ड में काबिल प्रत्याशी नहीं होने के कारण आम जनता के कहने पर निर्दलीय प्रत्याशी मयंक देवांगन ने अपने वार्ड के विकास का बीड़ा उठाया है। जिन्होंने बीजेपी पार्टी के खिलाफ नामांकन दाखिल करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। जिसको लेकर आम जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्हे चुनाव चिन्ह के रूप में सिलाई मशीन छाप मिला है। जिन्होंने वार्ड के लोगो को विकसित वार्ड बनाने के लिए आश्वस्त किया है। 

जनाधार विहीन खेवईया के बूते निकाय चुनाव में पार्टी कि नैय्या क्या हो सकेगी पार..? 

शहर के वार्ड नंबर 35 नागोराव शेष नगर में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। जहा आम जनता के दिलो में बीजेपी प्रत्याशी को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। आम जनता का आरोप है कि वार्ड से विलुप्त रहे व्यक्ति को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है, जो कभी आम जनता की समस्याओं के लिए खड़े नही हुए है। यहां तक वार्ड के लोगो ने जिनके कभी दर्शन तक नही किए आज उन्हे ही प्रत्याशी बना दिया गया है। जिसका असर इस निकाय चुनाव में देखने को मिलेगा। इस मामले में वार्ड में सालो से निवासरत महिलाओं ने बताया की बीजेपी प्रत्याशी को वह जानते ही नही है..! ना तो उनका वार्ड में कोई जनाधार है। जिसका सीधा नुकसान बीजेपी को उठाना पड़ सकता है। 

निर्दलीय प्रत्याशी ने की प्रबल दावेदारी..

नगर निगम चुनाव को जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी संघर्ष कर रही है। लोकसभा विधानसभा में जीत हासिल कर पार्टी अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की तैयारी में है। अब तक कांग्रेस पार्टी में प्रत्याशियो के चयन में उपेक्षा करने की चर्चाएं शहर में चल रही थी। लेकिन अब निर्दलीय प्रत्याशी की प्रबल दावेदारी से बीजेपी पार्टी के वार्ड नं 35 के प्रत्याशी के जनाधार पर सवाल खड़े हो रहे है..? 

error: Content is protected !!
Letest
आम बजट 2026-27 जमीनी हकीकत से कटा, किसानों युवाओं मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत नहीं: दिलीप लहरिया सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ...