रतनपुर

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 235 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। महिला स्व सहायता समूह की सूचना पर पुलिस ने कोरबाभांवर गांव में छापेमारी कर 235 लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए। जप्त शराब की कीमत 47,000 रुपये आंकी गई है।कार्यवाही के दौरान तीन आरोपियों ओमप्रकाश मरावी, जयप्रकाश मरावी और गंगाराम धनुवार को गिरफ्तार किया गया। ओमप्रकाश के पास से 153 लीटर, जयप्रकाश से 73 लीटर और गंगाराम से 9 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई। थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय का मार्गदर्शन रहा।छापेमारी में निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, सहायक उपनिरीक्षक नरेश गर्ग, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव, सैय्यद अकबर अली, बलदेव सिंह, आरक्षक सुदर्शन मरकाम, महेंद्र नेताम, संजय यादव, महिला आरक्षक स्वाती बंजारे और अंजेला खलखो का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,