बिलासपुर

वार्ड 69 में भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव बंटी ने निकाली भव्य रैली, जनता से किया समर्थन का आग्रह

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड 69 बिलासादाई केंवटिन नगर रेलवे क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी पार्षद प्रत्याशी प्रकाश यादव बंटी ने एक विशाल रैली निकालकर मतदाताओं से भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।रैली के दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव बंटी ने ई-रिक्शा में सवार समर्थकों के साथ पूरे वार्ड का भ्रमण किया और मतदाताओं से हाथ जोड़कर समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि वार्ड 69 की जनता उन्हें अच्छे से जानती और पहचानती है, क्योंकि वह हमेशा वार्डवासियों के सुख-दुख में उनके परिवार के सदस्य की तरह शामिल रहे हैं। इसीलिए जनता इस बार भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाएगी।

भाजपा प्रत्याशी ने मतदाताओं से की अपील

रैली के दौरान प्रकाश यादव बंटी ने कहा कि भाजपा सरकार ने शहर के विकास को प्राथमिकता दी है, और आने वाले समय में वार्ड 69 में भी विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की सभी प्रमुख समस्याओं का समाधान किया जाएगा, जिसमें साफ-सफाई, जल निकासी, सड़कों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था सहित अन्य कार्य शामिल हैं।

कार्यकर्ताओं में जोश, जनता का मिला समर्थन

रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जो भाजपा के समर्थन में नारे लगाते दिखे। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने रैली का स्वागत किया और भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया। रैली के अंत में प्रकाश यादव बंटी ने जनता से अपील की कि आगामी चुनाव में भाजपा को वोट देकर क्षेत्र के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का अपार समर्थन उन्हें भारी मतों से जीत दिलाएगा और वार्ड 69 में भाजपा का परचम लहराएगा।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ...