सीपत

सीपत:- 6 लाख रुपये लेकर फरार मैनेजर को उत्तरप्रदेश से किया गया गिरफ्तार…आरोपी ने पैसे शादी में किये खर्च,

उदय सिंह

सीपत – पुलिस ने छह लाख रुपए की अमानत में खयानत के एक मामले में आरोपी को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी अनुराग पाण्डेय, पिता नागेन्द्र पाण्डेय उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम पण्डौली जिला आजमगढ़, अपने ही ट्रांसपोर्ट कंपनी से नगद छह लाख रुपए लेकर फरार हो गया था। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुब्रतो राय उम्र 29 वर्ष, निवासी मोपका ने थाने में लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वे बिलासपुर रोड कैरियर ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रांसपोर्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि आरोपी अनुराग पाण्डेय सीनियर ट्रांसपोर्ट मैनेजर था। आरोपी को कंपनी के कैश लाकर का इंचार्ज बनाया गया था और लाकर की चाबी भी उसी के पास रहती थी। इस दौरान उसने नगद ₹6,00,000 का गबन किया और अपने गृह ग्राम भाग गया।
थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में टीम गठित कर सायबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई और टीम आजमगढ़ रवाना हुई। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर सीपत लाया गया, जहां उससे पूछताछ के बाद मेमोरेंडम कथन लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह रकम अपनी बहन की शादी में खर्च की है। आरोपी को दिनांक 22.05.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, प्रधान आरक्षक कौशल वस्त्रकार, प्रधान आरक्षक प्रफुल्ल सिंह व आरक्षक लक्ष्मण चंद्रा की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत