छत्तीसगढ़बिलासपुर

रेडक्रॉस में ब्लॉक स्तर पर तैयार किये जाएंगे मास्टर ट्रेनर कलेक्टर की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक

कलेक्टर ने स्कूलों में रेडक्रॉस की गतिविधियों को संचालित करने के लिये वार्षिक कलेण्डर जारी करने के निर्देश दिये

सत्याग्रह डेस्क

कलेक्टर डॉ संजय अलंग की अध्यक्षता में आज मंथन सभाकक्ष में रेडक्रॉस सोसायटी बिलासपुर शाखा की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्लॉक स्तर पर मास्टर ट्रेनर तैयार किये जाएंगे। ये मास्टर ट्रेनर जूनियर एवं यूथ रेडक्रॉस हेतु प्राथमिक चिकित्सा एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देंगे। स्काउट की भी ट्रेनर के रूप में सेवायें ली जाएंगी। सोसायटी के सदस्यों ने रेडक्रॉस मेडिकल दुकानों की आय बढ़ाने के लिये डेलीनीड्स और न्यूट्रिसियन्स सामग्री रखने पर सहमति व्यक्त की। सदस्यों ने लेखा संबंधी कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के लिये टेली अकाउंटेंट की नियुक्ति करने पर सहमति व्यक्त की। बैठक में तय हुआ कि रेडक्रॉस सोसायटी में नये सदस्य बनाये जाएंगे। समाज के विभिन्न प्रोफेसनल्स से सदस्य बनने हेतु आग्रह किया जाएगा।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि वीटीपी के रूप में रजिस्टर करके आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि कई जरूरतमंद संजीवनी योजना का फॉर्म नहीं भर पाते हैं। उनकी मदद के लिये रेडक्रॉस दुकानों में कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाये। कलेक्टर ने स्कूलों में रेडक्रॉस की गतिविधियों को संचालित करने के लिये वार्षिक कलेण्डर जारी करने के निर्देश दिये।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,