पचपेड़ी

एनिकट निर्माण कार्य में लगे हाइवा की चपेट में आया सुपरवाइजर…कुचलकर हुई मौत,पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में एनीकेट निर्माण में लगे हाइवा की चपेट में आकर एक साइड सुपरवाइर की मौत हो गई है वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमलडीहा और ग्राम उदईबंद के बीच में शिवनाथ नदी में एनिकट का निर्माण शुरू होना है जिसमें पहले मिट्टी की पटाई करके रैम्प बनाया जा रहा है।

जिसमें गुरुवार शाम 5 बजे के आसपास निर्माण कार्य में लगे मिट्टी से भरे हाइवा क्र. CG 15 DU2220 ने पीछे करते वक्त पीछे से हाइवा को साइड दिखा रहे साइड सुपरवाइर शैलेन्द्र चौरसिया महराजगंज उत्तरप्रदेश निवासी को अपनी चपेट में ले लिया जिससे शैलेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई वही हाइवा चालक घटना के बाद हाइवा को घटनास्थल में ही छोड़ मौके से फरार हो गया।जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने पचपेड़ी थाना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...