तखतपुर

दर्दनाक हादसा: आकाशीय बिजली की चपेट में आये पति और पत्नी…साथ खेत में कर रहे थे काम, पति की हुई मौत, पत्नी गंभीर

उदय सिंह

तखतपुर – गुरुवार शाम अचानक मौसम बदलने के साथ ग्राम भथरी में बड़ा हादसा हो गया। खेत में काम कर रहे एक दंपति पर आकाशीय बिजली गिरने से पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भथरी निवासी छोटू कैवर्त 28 वर्ष पिता भागवत कैवर्त अपनी पत्नी संगीता कैवर्त 23 वर्ष के साथ खेत की बाड़ी में सब्जी की खेती कर रहा था। शाम लगभग 5:30 बजे अचानक आसमान में तेज गर्जना और चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। दोनों इसकी चपेट में आ गए। जोरदार धमाके के बीच छोटू कैवर्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी संगीता गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन छोटू को नहीं बचाया जा सका। घायल संगीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर लाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने बिलासपुर रेफर कर दिया। अचानक घटी इस घटना से मृतक के परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे हुए हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता दिलाने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश