छत्तीसगढ़रेलवे

अवैध रेल टिकट वेंडर की गिरफ्तारी

उदय सिंह

रेलवे सुरक्षा बल को प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 30 मई को दोपहर 05.30 बजे प्रभारी निरीक्षक अपराध गुप्तचर शाखा बिलासपुर के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनिल गिरी, सहायक उप निरीक्षक एस.बी.द्विवेदी एवं सहायक उप निरीक्षक एस.के.पाण्डेय आरक्षक राजू सिंह द्वारा एक साथ पुराना बस स्टैण्ड स्थित साई आनलाइन सर्विसेज कम्प्यूटर सेंटर में छापामार कार्यवाही की गई। इस दौरान कम्प्यूटर सेंटर के संचालक दिलीप राम चंद्राकर वल्द-तिलक राम चंद्राकर उम्र-26 वर्ष, निवासी-धोबघट्टी जिला-कवर्धा वर्तमान पता कश्यप गली बिलासपुर के कम्प्यूटर की जांच की गई। जिसमें उसने अपने कम्प्यूटर में 4 निजी आईडी से बनाये गये कुल 16 टिकटों कीमत 34,370 रूप के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इन सभी टिकटों में टिकटों की राशि के अलावा 100-200 रूपये अतिरिक्त लिया करता था। जांच के उपरान्त प्रथम दृृष्टया धारा 143 रेलवे एक्ट के तहत उपस्थित गवाहों के समक्ष बयान दर्जकर अपराध से संबंधित ई-टिकटों एवं संबंधित दस्तावेज के साथ नकद 830 रूपये एवं कम्प्यूटर उपकरणों सहित आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर लाया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 1564/19 दिनांक 31.05 .2019 धारा 143 रेलवे एक्ट के तहत गिरफ्तारी की गई।

error: Content is protected !!
Letest
मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ... बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत,