रतनपुर

चिटफंड घोटाले में फरार PACL डायरेक्टर गिरफ्तार….42.78 करोड़ रुपए की ठगी का था मामला,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – पुलिस ने चिटफंड घोटाले में सात वर्षों से फरार PACL कंपनी के दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ देशभर में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी गुरमित सिंह (60) दिल्ली और सुब्रतो भट्टाचार्य (64) गुरुग्राम के रहने वाले हैं।PACL कंपनी ने देशभर के लाखों निवेशकों को पांच साल में पैसे दोगुने करने का लालच देकर लगभग 70,000 करोड़ रुपये जमा कराए। वर्ष 2018 में खैरखुंडी निवासी अनिल मधुकर की शिकायत पर थाना रतनपुर में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में 1449 निवेशकों से करीब 42.78 करोड़ रुपये ठगे गए थे। पुलिस ने पहले ही PACL के अन्य डायरेक्टर निर्मल सिंह भंगू, त्रिलोचन सिंह उर्फ तरलोचन, अनिल चौधरी लेधा, सिकंदर सिंह ढिल्लन और जोगिंदर टाइगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी थी।जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गुरमित सिंह और सुब्रतो भट्टाचार्य किसी अन्य मामले में जिला जेल में बंद हैं। माननीय न्यायालय से अनुमति लेकर पुलिस ने उन्हें अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने देशभर से PACL कंपनी के माध्यम से भारी रकम इकट्ठा करने की बात स्वीकार की।पुलिस ने दोनों आरोपियों को बिलासपुर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, सउनि उदयभान सिंह, आरक्षक संजय यादव और विजेंद्र रात्रे का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,