रतनपुर

रतनपुर महामाया मंदिर परिसर में 23 कछुओं का शिकार….सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,

रमेश राजपूत

रतनपुर – ऐतिहासिक माँ महामाया मंदिर परिसर स्थित प्राचीन कुंड में कछुओं के अवैध शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुंड में जाल बिछाकर 23 कछुओं को फंसाया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना का पता मंगलवार सुबह चला, जब श्रद्धालु और स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह कुंड में तैरते मृत कछुओं को देखकर हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, मंदिर प्रशासन ने घटना से अनभिज्ञता जताई, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।गौरतलब है कि मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा व्यवस्था मौजूद होने के बावजूद इतनी बड़ी घटना का हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों ने इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कछुओं का शिकार प्रतिबंधित है। ऐसे में पुलिस और वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि दोषियों का सुराग मिल सके।

स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों ने इस घटना को गंभीर मानते हुए प्रशासन से मंदिर कुंड की सुरक्षा बढ़ाने और कछुओं के संरक्षण के लिए विशेष कदम उठाने की अपील की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,