रतनपुर

रतनपुर में तीन अज्ञात युवकों ने लूटपाट की नीयत से बाइक सवार पर किया हमला…घायल पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – लखनी देवी मंदिर के पीछे कच्ची सड़क पर तीन अज्ञात युवकों ने दो लोगों पर हमला कर लूटपाट की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, यमन पोर्ते, निवासी कोरबा भांवर, जो वर्तमान में अपने पिता के साथ सीपत में रहता है, 12वीं कक्षा का छात्र है। वह 29 मार्च को अपनी मोटरसाइकिल से सीपत से कोटा जा रहा था। दोपहर करीब 2 बजे जब वह लखनी देवी मंदिर के पीछे पहुंचा, तब तीन अज्ञात युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल रोककर गाली-गलौच करते हुए पैसे और सामान मांगने लगे।

मना करने पर एक आरोपी ने लोहे की रॉड से उसके गाल और हाथ पर हमला कर दिया। डर के कारण यमन वहां से भाग निकला, लेकिन इस दौरान उसका मोबाइल फोन गिर गया। इसी स्थान पर कोरबा भांवर के परमेश्वर जगत, जो स्व. संतराम जगत के पुत्र हैं, पर भी इन्हीं अज्ञात युवकों ने हमला किया। उन्हें भी रॉड से मारा गया, जिससे उनकी बाईं आंख के पास चोट आई है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब...