बिलासपुर

घर के बाहर खड़ी स्कूटी में शरारती तत्वों ने लगाई आग.. आगजनी की घटना ने खोली रात्रि गश्त की पोल..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में जिले में हो रहे क्राइम के वारदातों ने यह तो साफ कर दिया है कि जिले में स्थानीय पुलिस का खौफ अपराधियों के जहन से लगभग खत्म हो चुका है तभी तो अपराधी बेखौफ घटना को अंजाम दे रहे हैं ताजा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के इमलीभाठा का सामने आया है जहां घर के बाहर रखे स्कूटी को असामाजिक तत्वों ने देर रात आग के हवाले कर दिया। जिसकी शिकायत ईमलीभाठा बंधवापारा निवासी रेखा यादव सरकंडा थाने में दर्ज कराई है जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह मार्क अस्पताल मे हाउस कीपिंग का काम करती है। रोज की तरह ही वह अपने पूरे परिवार के साथ 14 सितंबर को रात घर में खाना खाकर अपने घर में सो गए थे। जहा उनकी एक्टिवा स्कूटी CG10BG 4908 घर के बाहर आंगन में खड़ी थी। 15 सितंबर की रात क़रीब तीन बजे घर के बाहर अचानक धुआं उठने लगा। जब तक प्रार्थिया को कुछ समझ आता तब तक घर के बाहर रखी महिला की स्कूटी जल कर खाक हो गई थी। उनके अनुसार अज्ञात शरारती तत्व द्वारा उनकी स्कूटी को आग लगाकर जला दिया गया है। इधर मामले में सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है इस घटना ने एक बार फिर सरकंडा पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोल दी है। जिसको लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...