बेलतरा

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की सघन कार्रवाई, 3 ग्रामीणों से 42 लीटर कच्ची शराब और 700 किलोग्राम महुआ लहान जब्त

उमलेश जायसवाल बेलतरा

बिलासपुर – बिलासपुर कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर के निर्देशानुसार,उपायुक्त आबकारी नीतू नोतानी ठाकुर एवं सहायक आयुक्त आबकारी बिलासपुर टी.पी.भुसाखरे के मार्गदर्शन में सोमवार को अवैध मदिरा निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर वृत्त सीपत के ग्राम पंचायत कड़री के आश्रित ग्राम नगपुरा में आरोपी विमल वर्मा पिता मुन्ना वर्मा के कब्जे से 15 लीटर अवैध हाथभट्टी निर्मित मदिरा तथा 480 किलोग्राम महुआ लहान और समीर पिता मुन्ना वर्मा के कब्जे से 25 लीटर महुआ मदिरा तथा 220 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, च,34(2),59(क) के तहत कार्यवाही की गई है। इसी तरह ग्राम नगपुरा के ही शोभा पिता रामलाल वर्मा के कब्जे से 02 लीटर महुआ मदिरा जप्त कर 34(1)क के तहत कार्यवाही की गयी है। इस दौरानकुल 42 लीटर महुआ शराब तथा 700 किलोग्राम महुआ लहान कीमती 64400 रु की जप्ती की कार्यवाही कर मामले को विवेचना में लिया गया है। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अजय कुमार धुर्वे, आबकारी उपनिरीक्षक आनंद वर्मा,आबकारी मुख्य आरक्षक सुरेश कौशील, रामस्नेही यादव,आब.आरक्षक घनश्याम राठौर तथा राजेश पांडे शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Letest
रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक... पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला