तखतपुर

तखतपुर में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, एक दुर्घटना तो दूसरी आत्महत्या….मौत की वजहों की जांच में जुटी पुलिस,

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – थाना क्षेत्र के ग्राम गुनसरी में शादी के सिलसिले में आए युवक और गांव के उसके मित्र की दर्दनाक मौत ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। एक की मौत डेम में गिरने से हुई तो दूसरे ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, रानीगांव रतनपुर निवासी विजय मरकाम 33 वर्ष, अपने पिता के साडू अशोक मरकाम के यहां 4 अप्रैल को लड़की देखने तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम गुनसरी आया था। गांव पहुंचने के बाद विजय अपने पुराने मित्र होरीलाल गोंड़ के साथ रात 9 बजे गांव के डेम में बैठकर शराब पी रहा था। बातचीत के बाद दोनों लौटने लगे, तभी होरीलाल का पैर फिसल गया और वह डेम में गिर पड़ा। डेम में पानी नहीं था, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह रातभर वहीं पड़ा रहा और सुबह तक उसकी मौत हो गई। सुबह जब विजय को यह जानकारी मिली कि उसके दोस्त होरीलाल की मौत हो गई है, तो वह गहरे सदमे में चला गया। दुख और अपराधबोध के चलते विजय गांव से दूर एक पेड़ पर जाकर अपने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,