बिलासपुर

फर्जी सिम जारी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस को बड़ी सफलता

रमेश राजपूत

जांजगीर – जांजगीर पुलिस को फर्जी तरीके से मोबाइल सिम कार्ड जारी करने के मामले में एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी गणेश राम पटेल उम्र 30 वर्ष, निवासी बस्ती पारा मुड़पार, चौकी नैला, थाना जांजगीर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस प्रकरण में पूर्व में दो पॉइंट ऑफ सेल (POS) संचालकों और तीन एजेंटों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। मामला तब प्रकाश में आया जब पुलिस मुख्यालय रायपुर से जांजगीर जिले में मोबाइल सिम की फर्जी तरीकों से बिक्री की सूचना मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना जांजगीर पुलिस ने छापेमारी कर मार्च 2025 में 102 फर्जी सिम कार्ड जब्त किए थे, जो ग्राहकों की जानकारी के बिना जारी किए गए थे। फरार आरोपी गणेश राम पटेल की लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर उसे हिरासत में लिया गया, जहां पूछताछ में उसने फर्जी सिम जारी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस पूरे मामले की जांच और गिरफ्तारी में निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, प्रधान आरक्षक राजकुमार चन्द्रा, आरक्षक दिलीप सिंह एवं आरक्षक वीरेंद्र भैना की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके प्रयासों से यह कार्रवाई संभव हो सकी।

error: Content is protected !!
Letest
कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब...