जांजगीर चाँपा

साथ बैठकर शराब पीने वाले ही निकले हत्यारे….पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 23.07.2024 को नेशनल हाईवे क्रमांक 49 अकलतरा ओव्हर ब्रीज के पास पिलर नंबर 01 के नीचे पत्थर से ढंकी एक अज्ञात पुरूष की सडी गली लाश का नर कंकाल मिला है। जिसपर अकलतरा पुलिस ने कंकाल का डी.एन.ए परीक्षण कराकर मृतक की पहचान जलेश्वर कश्यप के रूप में की। जांच में संदेह के आधार पर पुलिस ने बोहापारा अर्जुनी निवासी नंदकुमार उर्फ नंदू कश्यप को गिरफ्तार किया। जिसने पूछताछ के दौरान बताया 14.07.2024 को अकलतरा शराब भट्टी शराब पीने गया था शराब भट्ठी में मृतक जलेश्वर कश्यप से मुलाकात हुआ। दोनो एक साथ शराब पिए इसके बाद दोनो एक ही मो.सा मे बैठकर बोहापारा जाने के लिए निकले थे। जहा ओवर ब्रीज अकलतरा के नीचे मुरलीडीह रास्ता के पास उतर गये और ब्रीज के पास रूके और बैठकर वही पर फिर शराब पिए। जहाँ शराब लाने की बात पर दोनो के बीच विवाद हो गया। जिसपर नंदकुमार उर्फ नंदू कश्यप और उसके एक अन्य साथी द्वारा मृतक जलेश्वर का मुंह दबाकर हत्या कर दिया गया। जिसपर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले मे अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी जारी है उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, उप निरीक्षक बाबूलाल कोसरिया आरक्षक शेषनारायण साहू, भूषण राठौर ,सोमेश शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...