सक्ती

चरित्र संदेह में पति ने की पत्नी की हत्या….हंसिए से वार कर किया लहूलुहान, आरोपी पति गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

सक्ती – थाना नगरदा क्षेत्र अंतर्गत एक हृदयविदारक घटना में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 06 अप्रैल की रात करीब 11:40 बजे दिलहरन उरांव को उसके पिता ठंडी राम उरांव ने जगाकर बताया कि उसने उसकी मां फुलेश्वरी बाई की हत्या कर दी है। जब दिलहरन कमरे में पहुंचा तो देखा कि मां खून से लथपथ ज़मीन पर पड़ी थी और गले पर गंभीर चोट के निशान थे। इसके बाद उसने घटना की जानकारी अपने बहन-दामाद दूजेराम, बहन दिलमती और पड़ोसी चाचा रामकुमार को दी।
परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और फुलेश्वरी बाई को इलाज के लिए ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। दिलहरन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता ठंडी राम उरांव को उसकी मां के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते वह अक्सर उससे झगड़ा करता था। पुलिस ने दिलहरन की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 32/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर वैज्ञानिक अधिकारियों को घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। मौके से हत्या में प्रयुक्त हसिया और अन्य सबूत जब्त किए गए। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव तथा एसडीओपी मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी.एस. राजपूत एवं उनकी टीम ने आरोपी का सुराग लगाकर उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इस सफल कार्यवाही में उप निरीक्षक तिवारी, प्रधान आरक्षक लालबहादुर चंद्रा, आरक्षक दिलीप सिदा, रूप सिंह कंवर, सुभाष कटकवार और महिला आरक्षक अनिता कंवर का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- प्रधानमंत्री आवास की मजदूरी में सेंध! गरीब हितग्राहियों का पैसा दूसरे खातों में ट्रांसफर, ... 15 नवंबर से बिलासपुर के 154 केंद्रों में होगी धान खरीदी...14 नए केंद्र खुलने से किसानों को मिलेगी रा... मल्हार:- सरपंच पति को गाली देने से मना किया तो युवक पर लाठी से हमला.. दो पक्षों में हुई मारपीट, एफआई... शराब पीकर घर में करता था गाली-गलौच...71 वर्षीय पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को उतारा मौत के घाट, पेण्डारी के पास तेज रफ्तार कार पलटी... बिलासपुर के युवक की मौत, चालक घायल पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष.. युवक पर चापड़ से हमला, हथेली कटी, तीन आरोपियों पर FIR सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत... प्लेटिना चालक के खिलाफ मामला दर्ज हाइवा का डाला उठाकर सड़क पर दौड़ा रहा था चालक, सरकारी बोर्ड से टकराया, बिजली तार टूटकर गिरा, बड़ा हा... शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने मां को अधजले डंडे से पीट-पीटकर मार डाला...हृदयविदारक घटना से मची सनसन... सोशल मीडिया पर जल्दी अमीर बनने की सनक में मासूम की बेरहमी से हत्या, बच्चे को शराब पिलाकर चाकू से रेत...