रायगढ़

बाइक चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार…कब्जे से 3.33 लाख का माल बरामद

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले में साइबर सेल और पूंजीपथरा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक संगठित बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस कार्रवाई में एक किशोर सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से चोरी की 10 बाइक, 2 रेंजर साइकिल और 3 मोबाइल बरामद किए गए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 3.33 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है। नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की विस्तृत जानकारी दी। आरोपी रायगढ़, छाल, पूंजीपथरा और ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों से दोपहिया वाहन, साइकिल और मोबाइल चोरी कर उन्हें खपाते थे।

सूचना के आधार पर पूंजीपथरा क्षेत्र से एक किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए अपने साथियों—सोनू चौहान, जेसीयल भगत, सुधीर मालाकार और विकास जायसवाल के नाम बताए। सभी आरोपियों के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है, जिसमें डेस्टिनी स्कूटी, डिस्कवर, स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स और लिवो जैसी बाइक शामिल हैं। चोरी की घटनाओं को पूंजीपथरा, छाल और ओडिशा के बरगढ़ क्षेत्र से जोड़ते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 303(2) BNS, 317(2) और 112(2) के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। गिरोह की धरपकड़ में थाना प्रभारी राकेश मिश्रा और साइबर सेल टीम की विशेष भूमिका रही।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने की दिशा में एक और बड़ी सफलता पुलिस को मिली है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस...