जांजगीर चाँपा

हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी…पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – हाईकोर्ट में लिपिक और प्यून पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 15 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार तुस्मा निवासी भरत लाल साहू ने 07.03.2025 को
शिवरीनारायण थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि प्रशांत उर्फ पप्पू उर्फ प्रशन्न कुमार डहरिया द्वारा हाईकोर्ट बिलासपुर में लिपिक और प्यून पद में नौकरी दिलाने के नाम पर पंद्रह लाख रूपये की ठगी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसपर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी की खोजबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस को आरोपी प्रशांत उर्फ पप्पू उर्फ प्रशन्न कुमार डहरिया के ठिकाने का पता चला। जहां दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि जयनंदन मार्बल प्रआर तारिकेश पांण्डेय आरक्षक रामगोपाल भारती, शिव कश्यप, आनंद राम साण्डे थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...