रतनपुर

गर्भावस्था से लेकर प्रसव के एक हजार दिन तक महिलाओं को दें पोषक तत्व…पोषण पखवाड़ा में किया जा रहा जागरूक,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करना है। परियोजना अधिकारी सुरुचि श्याम राज ने बताया कि इस अवधि में आंगनबाड़ी केंद्रों में चौपाल लगाकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जनजागरूकता फैलाई जा रही है।

कार्यक्रम के तहत गर्भावस्था से लेकर प्रसव के बाद तक के 1,000 दिन के भीतर महिलाओं को संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार देने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस अवधि को मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है। महिलाओं को इस दौरान कैसा आहार दिया जाए, बच्चों की शुरुआती देखभाल कैसे की जाए इस विषय में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। रतनपुर और कर्रा क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में चौपाल के माध्यम से कुपोषण के कारण, उसके लक्षण और समाधान की जानकारी दी जा रही है। अधिकारी सुरुचि श्याम राज ने बताया कि अभिभावकों को कुपोषण प्रबंधन से संबंधित जानकारी दी जा रही है,

ताकि कुपोषित बच्चों में शीघ्र सुधार हो सके। इसी क्रम में रतनपुर वार्ड क्रमांक 4 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान गोद भराई और अन्नप्राशन जैसे पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। 6 माह से कम उम्र के बच्चों के लिए उचित आहार पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं के परिवारजनों को गर्भावस्था के दौरान सावधानियों और प्रसवोत्तर देखभाल के बारे में बताया गया।

इस मौके पर रतनपुर वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद सुनील अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पोषण पखवाड़ा के तहत हर दिन अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि भविष्य की पीढ़ी कुपोषण से मुक्त और स्वस्थ रह सके।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...