पचपेड़ी

दो बाईकों में हुई भिड़ंत 1 की मौत 2 घायल…पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना,पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है वही 2 युवक घायल हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकुर्दीकला निवासी धरम यादव पिता गणेश यादव शनिवार शाम 7 बजे के आसपास अपने दो अन्य दोस्तों के साथ अपने बाइक क्र. CG 10 P 1632 में सवार होकर किसी काम से जोंधरा की ओर जाने को निकले ही थे तभी गांव के ही ईट भट्टे के पास ही जोंधरा की ओर से आ रही बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें धरम यादव सहित बाइक में सवार 2 अन्य घायल हो गए।

जिसे आसपास के लोगो ने डायल 112 की मदद से तत्काल मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां धरम यादव को मृत घोषित कर दिया वही 2 अन्य दोस्त इलाजरत है। वही अन्य बाइक सवार ठोकर लगने के बाद अपने बाइक समेत मौके से फरार हो गया है फिलहाल पचपेड़ी पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौप अज्ञात बाइक चालक की पता तलाश में जुट गई है ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...