मस्तूरी

मस्तूरी : – चुनावी रंजिश में ग्राम भिलाई के सरपंच के साथ गालीगलौज और मारपीट…मामला दर्ज,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भिलाई पहलवानपारा में पंचायत कार्य के दौरान सरपंच हरदीप कुमार सूर्या एवं अन्य सदस्यों के साथ गालीगलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 25 अप्रैल 2025 को सुबह लगभग 9 बजे की है। प्रार्थी हरदीप कुमार सूर्या ने पुलिस को बताया कि वह मनोज गोपाल और सागर गोपाल के साथ पंचायत के काम से पहलवानपारा में खड़े थे। उसी दौरान गांव का बबलू बंदे वहां आया और चुनावी रंजिश को लेकर गालीगलौज करने लगा।
बबलू बंदे ने आरोप लगाया कि सरपंच ने उसे चुनाव में हरवाया और अपने वार्ड में दूसरे समाज के पंच को निर्विरोध जीताया। इसी बात पर आक्रोशित होकर बबलू ने मनोज गोपाल और सागर गोपाल के गाल पर थप्पड़ मार दिया। जब हरदीप सूर्या ने बीच-बचाव किया तो उसे भी धक्का देकर जान से मारने की धमकी दी गई। मौके पर उपसरपंच, पंच व अन्य ग्रामीण पहुंचने पर बबलू बंदे वहां से फरार हो गया।प्रकरण की सूचना मिलने पर थाना मस्तूरी पुलिस ने हरदीप कुमार सूर्या की शिकायत पर आरोपी बबलू बंदे के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS और 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। सरपंच ने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल