सक्ती

पुलिस सायरन बजाकर अवैध वसूली.. आरक्षक सहित दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

रमेश राजपूत

सक्ती – जिले के डभरा थाना क्षेत्र में पिकअप चालक से अवैध वसूली करने के मामले में पुलिस ने एक आरक्षक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस ने तीनों पर जबरन वसूली (एक्सटोर्सन) सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरक्षक रजनीश लहरे बिलासपुर जिले की पुलिस लाइन में पदस्थ है, जबकि दूसरा आरोपी विक्की उर्फ छोटू दास है। यह मामला तब सामने आया जब बलौदा बाजार निवासी पिकअप चालक जीवन साहू ने पुलिस को बताया कि वह रायगढ़ सब्जी छोड़ने जा रहा था। रास्ते में पुटीडीह नाला के पास एक बोलेरो कार ने, जिसमें पुलिस सायरन बज रहा था, उसकी गाड़ी को रुकवाया। कार से उतरकर एक व्यक्ति ने गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा। जब साहू ने पेपर दिखाए, तो कार में बैठे युवक ने गाड़ी की एंट्री नहीं होने का हवाला देते हुए डराकर-धमकाकर उससे 1000 रुपये वसूल लिए। इसके बाद जैसे ही डभरा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंची, पीड़ित ने पूरी जानकारी दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार का पीछा किया और माण्ड नदी के पास बोलेरो वाहन को पकड़ा, जहां आरोपी अन्य वाहनों से भी अवैध वसूली कर रहे थे। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,