बिलासपुर

बालिकाओं की शिक्षा, नवाचार और नशामुक्ति के संकल्प से आगे बढ़ रहा समाज : अमर अग्रवाल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नगर विधायक अमर अग्रवाल ने शनिवार को दयालबंद स्थित स्वामी आत्मानंद महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद किया। इसके बाद वे टिकरापारा स्थित गुजराती समाज भवन में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, नवाचार और नशामुक्ति के संकल्प से ही मजबूत और विकसित समाज का निर्माण संभव है। महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला में छात्राओं से संवाद करते हुए अग्रवाल ने कहा कि माता-पिता और गुरुजनों से मिली प्रेरणा सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ अभियान से समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव आया है और आज बालिकाएं हर क्षेत्र में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने छात्र कैबिनेट को शपथ दिलाते हुए विद्यालय के रखरखाव और संचालन में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नशामुक्ति का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित बिल्हा विकासखंड की दो छात्राओं कुमारी रेणुका धनुआर और कुमारी तृषा कमलेश का सम्मान किया गया। दोनों को पांच-पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और मोमेंटो प्रदान किया गया।

रेणुका ने थूकने की स्थिति का पता लगाने वाला ‘वॉल माउंट स्पिट डिटेक्शन एंड अलार्म सिस्टम’, जबकि तृषा ने बारिश की स्थिति में स्वत: खुलने वाला ‘वेदर गार्ड स्मार्ट बैग’ तैयार किया है। दोनों छात्राएं चार सितंबर को रायपुर में राज्य स्तरीय मेंटरशिप प्रशिक्षण में मॉडल प्रस्तुत करेंगी। इस अवसर पर छात्राओं को सरस्वती साइकिल भी वितरित की गई। अग्रवाल ने कहा कि साइकिल योजना से बालिकाओं की स्कूल तक पहुंच आसान हुई है, उपस्थिति बढ़ी और ड्रॉपआउट में कमी आई है।

उन्होंने कहा कि बेटा और बेटी दोनों पढ़ेंगे, तभी परिवार शिक्षित और सशक्त बनेगा। शिक्षा रोजगार के साथ आत्मनिर्भरता और सामाजिक परिवर्तन का आधार है। उन्होंने नई शिक्षा नीति में बालक-बालिका को समान अवसर देने पर जोर दिए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर से ही समावेशी समाज का निर्माण होगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, पार्षद बंधु मौर्य, रंगा नादम, एल्डरमैन योगेश बोले सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्राचार्य, शिक्षक, शाला विकास समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,