जांजगीर चाँपा

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जंगल में जुआरियों के फड़ में छापा मौके से 17 मोटरसायकिल जब्त,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा खेलने वालों पर लगातार नकेल कसी जा रही है। इसी क्रम में बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत छाता जंगल में जुआरियों के विरुद्ध पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। थाना बलौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग मोटरसाइकिल से जंगल के अंदर जाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना बलौदा और चौकी पंतोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छाता जंगल में दबिश दी। पुलिस को आते देख जुआरी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकले। हालांकि, मौके पर अलग-अलग स्थानों पर खड़ी कुल 17 मोटरसायकिल पुलिस ने जप्त की हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में इसी तरह की सघन कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी पंतोरा उपनिरीक्षक दिलीप सिंह सहित थाना बलौदा एवं पंतोरा पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार के जुआ-सट्टा गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अवैध कृत्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,