तखतपुर

तखतपुर :- दिनदहाड़े लूटपाट की घटना…बाईक सवार महिला का पर्स, मोबाइल और नगदी लेकर फरार हुए लुटेरे,

उदय सिंह

तखतपुर – देवरी ग्राम स्थित डीएवी स्कूल के पास गुरुवार सुबह करीब 11.20 बजे एक महिला से झपटमारी की सनसनीखेज वारदात हुई। ग्राम नगोई निवासी रीमा साहू अपने पति और दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम पिरैया चकरभाठा में एक शादी समारोह से लौट रही थीं। जब वे देवरी स्थित डीएवी स्कूल के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक पहुंचे और पीछे बैठे युवक ने चलते वाहन से रीमा साहू के कंधे में लटका हुआ लाइट पिंक कलर का पर्स झपट लिया। झपटमारी के बाद आरोपी बाइक सवार युवक तेजी से तखतपुर की ओर भाग निकले। रीमा साहू और उनके पति ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया, लेकिन आरोपियों की बाइक बिना नंबर प्लेट की थी और वे तेजी से निकल गए। पीड़िता के अनुसार, झपटे गए पर्स में 500 रुपये नकद, एक POCO कंपनी का मोबाइल फोन (जिसमें जियो सिम लगी है), बाजारू हार, श्रृंगार का सामान आदि रखा हुआ था। मोबाइल का IMEI नंबर भी पीड़िता ने पुलिस को उपलब्ध कराया है। घटना के बाद रीमा साहू ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को इस बारे में जानकारी दी और तत्काल तखतपुर थाने पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात दो बाइक सवार युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर