जांजगीर चाँपा

घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…52 हजार के 3 मोबाइल बरामद,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – थाना पामगढ़ पुलिस ने घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए तीन मोबाइल जिनकी कुल कीमत लगभग 52,000 रुपये है, बरामद कर लिए गए हैं। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। घटना 2 मई 2025 की रात की है, जब पामगढ़ थाना क्षेत्र के डोंगाकोहरौद निवासी अजय कुमार पठारे के घर से अज्ञात चोरों ने एक रीयलमी और दो वीवो कंपनी के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। मामले की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 184/25 धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने DSP जितेंद्र खूंटे के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उनके कब्जे से चोरी गए मोबाइल बरामद कर लिए गए।गिरफ्तार आरोपियों के नाम कमलेश पटेल 32 वर्ष निवासी सोनसरी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर, पंचराम बंजारे 42 वर्ष और बहरता पटेल, दोनों निवासी डोंगाकोहरौद थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा हैं। तीनों को 3 मई 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस सफलता में उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा (थाना प्रभारी पामगढ़), प्रधान आरक्षक रामलाल मार्कण्डे, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह, आरक्षक प्रहलाद बनर्जी सहित थाना पामगढ़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्यवाही से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...