रतनपुर

भीषण सड़क हादसा:- रतनपुर बायपास पर ट्रेलर और माजदा की टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – सोमवार सुबह रतनपुर बायपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक CG 12 BH 9420 और माजदा वाहन क्रमांक RJ 19 GE 7245 की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। घायलों को तुरंत रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को गंभीर स्थिति में बिलासपुर सिम्स अस्पताल रिफर कर दिया गया।

हादसे के बाद बायपास मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने ट्रेलर और माजदा को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य किया। फिलहाल मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा उनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...